{"_id":"6931dff7b15644927c0d923d","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-mahananda-express-kanpur-news-c-220-1-akb1007-134959-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महानंदा एक्सप्रेस की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महानंदा एक्सप्रेस की चपेट में आने से किसान की मौत
Fri, 05 Dec 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सराय गांव के सामने गुरुवार दोपहर को ट्रैक पार करने के दौरान एक किसान की डाउन लाइन पर जा रही महानंदा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
सराय निवासी किसान राकेश पांडेय (50) की दोपहर दो बजे गांव के बाहर ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की जानकारी पर परिजन रोते बिलखते हुए पहुंचे। छोटे भाई राजेश पांडेय ने बताया कि रेलवे लाइन के एक तरफ घर, दूसरी तरफ खेत पड़ते हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब भाई राकेश फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। दोपहर में घर आने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
अनहोनी से बेटा विनीत व बहू सुमन रोने लगी। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दो बजे के करीब डाउन लाइन से दिल्ली से कानपुर की जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस निकली है। उसकी से टकराकर किसान की मौत हुई है। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टामर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।