फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer dies after being hit by a high-speed vehicle

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 26 Aug 2025 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 26 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a high-speed vehicle
रनियां। कानपुर- इटावा हाईवे पर सोमवार शाम को तेज रफ्तार वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रायपुर निवासी तोताराम तिवारी 80 खेती किसानी करते थे। बेटे सुशील ने बताया कि पिता कई दिनों से अस्वस्थ थे। सोमवार शाम को वह हाईवे पार कर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहे थे। तभी कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन उनको टक्कर मार कर भाग गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसआई धर्मेंद्र सिंह, रामवीर सिंह ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मृतक के बेटे सुशील, सुनील व परिजन रोने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रनियां थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि हादसा कर भागे वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed