{"_id":"6405cecd8a0a6067ab053dd4","slug":"farmer-died-due-to-tempo-collision-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: टेंपो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: टेंपो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 06 Mar 2023 05:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Mar 2023 05:14 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने टेंपो चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में टेंपो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। खेत से घर जाते समय रास्ते में हादसा हुआ। ग्रामीणों ने टेंपो चालक को दौड़ाकर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी शिव गोपाल सिंह उर्फ चुन्नू (70) सोमवार सुबह खेत से घर जा रहा था। रास्ते में बांदा से बबेरू जा रहे टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी।
किसान उछलकर दूर जा गिरा। उसे टक्कर मारने के बाद टेंपो भी पलट कर उसी के ऊपर जा गिरा। टेंपो के नीचे दबने व सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भागने का प्रयास कर रहे टेंपो चालक राजा साहू को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। भतीजे निरंजन सिंह ने बताया कि मृतक अविवाहित था।
उनके नाम छह बीघा जमीन है। वह खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। खाना खाने घर आते-जाते थे। इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।