{"_id":"5e65ffb28ebc3eeb314f4832","slug":"farmer-died-due-to-heart-attack-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: ओले और बारिश से तबाह फसल देख किसान को पड़ा हार्टअटैक, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: ओले और बारिश से तबाह फसल देख किसान को पड़ा हार्टअटैक, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 09 Mar 2020 02:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
किसान की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मडोरा में प्रदीप सिंह (45) पुत्र रामबली सुबह अपने खेत पर फसल को देखने गए। फसल को देखते ही खेत में गश खाकर गिर पड़े। ग्रामीण ने इसकी सूचना घरवालों को दी। परिजन प्रदीप को आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप के पास 2 बीघा जमीन थी जिसमें उसने मटर की फसल बोई थी। ओले और बारिश से मटर की फसल नष्ट हो गयी थी। प्रदीप का एक लड़का अंकित (16) व पुत्री शबनम (20) है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप के पास 2 बीघा जमीन थी जिसमें उसने मटर की फसल बोई थी। ओले और बारिश से मटर की फसल नष्ट हो गयी थी। प्रदीप का एक लड़का अंकित (16) व पुत्री शबनम (20) है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदीप ने अपनी लड़की का रिश्ता कहीं तय कर दिया था। पहले फसल को देखकर प्रदीप खुश होता था कि चलो फसल अच्छी है, हम अपनी लड़की की शादी इस बार कर देंगे लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।
खेत में फसल देखकर अचानक हृदयगति रुक जाने के कारण अपनी लड़की के हाथ भी पीले नहीं कर सका। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंजार्च ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार बलराम गुप्ता ने घर वालों को आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से जो मदद हो सकती है की जाएगी।