Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Keshav Maurya says BJP will form the government again in 2027 with an overwhelming majority

उरई: केशव मौर्य बोले- 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार, सपा-कांग्रेस की नहीं पकेगी खिचड़ी

Tue, 24 Nov 2026 04:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 24 Nov 2026 04:32 PM IST
सार

Orai News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 जैसी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और यूपी में सीएम का चेहरा कमल का फूल होगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी खिचड़ी पकती नहीं दिख रही।

विज्ञापन
Orai Keshav Maurya says BJP will form the government again in 2027 with an overwhelming majority
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जनपद दौरे पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में सपा, कांग्रेस और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 जैसी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। सपा की बैठक में कांग्रेस को यूपी में 26 सीटें देने के सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अभी तो सपा-कांग्रेस की खिचड़ी पकती दिखाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन

यदि पक भी गई, तो उन्हें खाने का मजा नहीं आएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा की गुंडागर्दी की वापसी नहीं चाहती। अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों को संरक्षण देने वाली सरकार को जनता पहले देख चुकी है। अखिलेश यादव के शासनकाल में प्रदेश की स्थिति खराब थी, जिससे युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों का भविष्य प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos





कमल का फूल होगा सीएम का चेहरा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने दस वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।  बुंदेलखंड की तस्वीर बदली है और क्षेत्र के लोगों की तकदीर बदलने के प्रयास लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि यूपी में सीएम का चेहरा कमल का फूल होगा। टिकट वितरण को संसदीय बोर्ड का विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि टिकट किसी को भी मिले, कमल जरूर खिलेगा।

विज्ञापन

आस्था और विश्वास का विषय, इस पर आपत्ति क्यों
खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर मुस्कुराते हुए बोले कि वह प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। मथुरा और राधे-राधे के नारे को लेकर अखिलेश यादव की आपत्ति पर उन्होंने कहा कि पहले जय श्रीराम का नारा लगाते थे, अब राधे-राधे, कमल खिला दे का नारा लगा रहे हैं। यह आस्था और विश्वास का विषय है, इस पर अखिलेश यादव को आपत्ति क्यों है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed