{"_id":"5d0e5ebc8ebc3e465421292c","slug":"farmer-died-due-to-electricity-current","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा में एचटी करंट से किसान की मौत, रोड पर टूट कर गिरा तार चपेट में आने से महिला और युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में एचटी करंट से किसान की मौत, रोड पर टूट कर गिरा तार चपेट में आने से महिला और युवक झुलसे
Sat, 22 Jun 2019 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
टूटी पड़ी एचटी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में शुक्रवार देर रात को झूलती हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लो-टेंशन लाइन पर गिरने से गांव में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इस दौरान पंखा बंद कर रहे किसान की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। दोनों को तिंदवारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।
सदर तहसील क्षेत्र के तिंदवारी सब स्टेशन से निकली 11 हजार की हाईटेंशन लाइन का तार परसौड़ा गांव में तेज धमाके के साथ टूटकर 440 वोल्ट लो-टेंशन लाइन पर गिर गया, जिससे गांव में करंट दौड़ गया। रात में पंखा को बंद करने के दौरान किसान बालेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ कल्लू (45) पुत्र चंद्रभान मिश्रा करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई।

ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करंट की चपेट में आने से देवकुमार (35) पुत्र शिवकुमार और शिवकुमारी (40) पत्नी बच्चू यादव भी झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाईवोल्टेज से तकरीबन 50 से ज्यादा घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। बालेंद्र के बेटे रत्नेश ने बताया कि पिता के नाम 10 बीघा जमीन है।
रात में गांव वालों ने सब स्टेशन और अवर अभियंता (जेई) को फोन किया, पर फोन न उठने से ग्रामीण डेढ़ घंटे तक दहशत में रहे। बाद में ग्रामीणों ने एसडीओ केके कमल को फोन किया, तब जाकर बिजली आपूर्ति बंद हो सकी। इस दौरान खौफजदा लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रधान रामकरन यादव का आरोप था कि एसडीओ को फोन करने के आधे घंटे बाद आपूर्ति बंद हुई। वहीं एसडीओ कमल का कहना है कि जेई और एसएसओ से जवाब तलब किया जाएगा। किसान के परिजनों को नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी। पुलिस ने बालेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है।