फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer beaten to point of death suffering broken limbs following dispute over clearing animals from road; died

कानपुर: सड़क से जानवर हटाने को लेकर विवाद में किसान के हाथ-पैर तोड़कर किया मरणासन्न, मौत

Mon, 21 Sep 2026 06:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 21 Sep 2026 06:03 PM IST
सार

दयालपुर-सिंहपुर मार्ग पर तीन युवकों पर घेरकर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है। इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Farmer beaten to point of death suffering broken limbs following dispute over clearing animals from road; died
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू के दयालपुर कठारा गांव निवासी किसान जितेंद्र सिंह उर्फ धर्म (40) को सड़क से जानवर हटाने के विवाद में घेरकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि सिंहपुर के तीन युवकों ने गालीगलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर जितेंद्र के दोनों हाथ और एक पैर तोड़ दिए। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किसान की 21 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दयालपुर कठारा निवासी जितेंद्र सिंह खेती-किसानी करते थे। उनके भाई राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे जितेंद्र जानवरों को लेकर रास्ते से खेत की ओर जा रहे थे। दयालपुर और सिंहपुर के बीच सड़क पर अपाचे बाइक से आए सिंहपुर निवासी शिवबालक, सूरज और माखन उर्फ अभिषेक जानवर हटाने के लिए हॉर्न बजाने लगे। जितेंद्र जानवरों को किनारे करने लगे, तभी तीनों ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


 

Farmer beaten to point of death suffering broken limbs following dispute over clearing animals from road; died
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि गालीगलौज का विरोध करने पर तीनों युवकों ने जितेंद्र को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उनके दोनों हाथ और एक पैर टूट गया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सड़क पर तड़पते रहे। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। वहां से गुजर रहे गांव के एक युवक ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन के मुताबिक, जितेंद्र का इलाज चल रहा था, लेकिन 21 सितंबर की सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जितेंद्र चार भाइयों अजमेर, अरविंद, सुनील और राजकुमार के साथ परिवार में रहते थे। 
 
 
विज्ञापन

तीन नामजद और एक अज्ञात पर रिपोर्ट 
थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर शिवबालक, सूरज, माखन उर्फ अभिषेक समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या मारपीट और गाली गलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनुराग सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed