{"_id":"613d0b578ebc3e3ebf369cea","slug":"farmer-and-teenager-died-due-to-lightning-in-kanpur-dehat-akbarpur-news-knp6516247166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में बिजली गिरने से किसान व किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में बिजली गिरने से किसान व किशोरी की मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात में बिजली गिरने से सुंदरी की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के रौगांव में शनिवार सुबह बिजली गिरने से खेत में चारा काट रहे किसान की मौत हो गई। वहीं झींझक ब्लॉक के तेजपुर में बकरी चराने गई किशोरी भी बिजली की चपेट में आ गई। इससे किशोरी समेत दो बकरियों की मौत हो गई।
रौगंाव निवासी घसीटे (55) किसान था। वह शनिवार सुबह पत्नी कमला के साथ चारा लेने खेत पर गया था। वहां बिजली गिरने से घसीटे की मौत हो गई। पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग पहुंचे।
सूचना पाकर एसडीएम सदर राजीव राज, तहसीलदार संजय कुमार कुशवाहा गांव पहुंचे और परिजनों को दैवी आपदा के तहत अनुमन्य आर्थिक मदद देने की बात कही। राजस्व निरीक्षक हरीशंकर शुक्ला ने बताया कि मृतक के पास आधा बीघा जमीन होने की जानकारी मिली है। गजनेर थानाध्यक्ष गंगा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर झींझक ब्लॉक के तेजपुर गांव में बिजली गिरने से बकरी चराने गई मलखान सिंह की पुत्री सुंदरी देवी (15) की मौत हो गई। चपेट में आकर दो बकरियां भी मर गई। बारिश होने पर भीगने से बचने के लिए सुंदरी पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थी। नजदीक ही मौजूद गांव की शकुंतला गश खाकर गिर गई।
अनहोनी पर सुंदरी की मां सत्यवती बिलखने लगी। हिमाचल में मौजूद सुंदरी के पिता को घटना की जानकारी दी गई है। है। वहीं सूचना पर पहुंचे लेखपाल ऋषभ शुक्ला ने रिपोर्ट तैयार तहसील कार्यालय में दी है। एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी ने बताया कि दैवी आपदा के तहत नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।