फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Family members caught the lover who came to meet his girlfriend and got them married

Jalaun: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर परिजनों ने मंदिर में कराई शादी; बालिग हैं दोनों

Wed, 26 Mar 2025 07:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Mar 2025 07:50 PM IST
सार

Jalaun News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर परिजनों ने जबरन शादी करवा दी। प्रेमी कोतवाली क्षेत्र के अभैदेपुर गांव का निवासी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों के बालिग होने पर लौट गई।

विज्ञापन
Family members caught the lover who came to meet his girlfriend and got them married
एक-दूसरे को माला पहनाते प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़कर मंदिर में दोनों की शादी करा दी। जब इसकी जानकारी युवक के परिजनों को हुई तो पिता ने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बालिग होने पर लौट आई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अभैदेपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन



करीब तीन वर्ष से कालपी कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव निवासी रमेश की पुत्री श्यामा से इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती हो गई। दोनों काफी समय बात करते रहे और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों छुपकर एक दूसरे से मिलते रहे। बुधवार को प्रदीप प्रेमिका श्यामा से मिलने उसके गांव पहुंच गया। इसकी जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई। इस पर परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और गांव में ही स्थित काली मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करवा दी।
विज्ञापन


शादी की जानकारी जैसे ही युवक के पिता जीत सिंह को लगी तो वह बैरई पहुंचे और शादी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उसके पुत्र की शादी जबरन करा दी गई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बालिग होने पर समझाकर चली गई। युवती के पिता का कहना है कि वह कोर्ट मैरिज भी करवाएंगे, इससे उनकी बेटी को किसी तरह की समस्या न हो। फिलहाल शादी की खबर से दिन भर क्षेत्र में चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed