{"_id":"5d73d21d8ebc3e93d62af586","slug":"family-members-accused-of-negligence-on-doctor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: प्रसव के कुछ देर बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: प्रसव के कुछ देर बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा काटा हंगामा
Sat, 07 Sep 2019 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Sep 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिला अस्पताल में प्रसव दर्द से पीड़ित प्रसूता ने जैसे ही नवजात को जन्म दिया तो महिला की हालत बिगड़ गई। लगभग तीन चार घंटे में प्रसूता की मौत हो गई जबकि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने डाक्टर व स्टाफ पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया और यह भी कहा कि अपने बचाव के लिए मृतका की सास से जबरन किसी कागज में अंगूठा लगवा लिया है।
उधर स्टाफ का कहना कि प्रसूता के परिजनों को समझाने के बाद भी वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपना घरेलू इलाज कर दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। शहर से सटे बहादुरपुर गांव निवासी गुड़िया देवी पत्नी मंझे को शुक्रवार की देर रात तेज प्रसव दर्द होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसने स्वस्थ बालक को जन्म दिया।

परिजनों के अनुसार दो घंटे बाद प्रसूता को पेट दर्द की शिकायत हुई तो मौजूद स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई। आरोप लगाया कि पहले जल्दी स्टाफ इलाज करने नहीं आया फिर आया तो सिर्फ ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी और कुछ देर बाद शनिवार की सुबह प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रसूता की मौत होने के बाद मौजूद स्टाफ ने मृतका की सास गेंदिया देवी से जबरन किसी कागज में अंगूठा निशान भी लगवा लिया है।
मृतका के दो बेटियां है। अबकी बेटा हुआ है जो स्वस्थ है। इस मामले में मौजूद स्टाफ ने बताया कि उनकी कोई गलती नहीं है। प्रसव उपरांत जब प्रसूता की हालत बिगड़ी तो जानकारी होते ही डाक्टर के अनुसार इलाज शुरू किया गया। बार- बार मना करने के बाद भी प्रसूता के मौजूद परिजनों ने घरेलू उपचार भी कर दिया।
प्रसूता को ठंडा पानी पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। उधर, सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि मामले में मौजूद डाक्टर व स्टाफ से पूछताछ की जाएगी लेकिन प्रसूता के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।