{"_id":"5f47f7268ebc3e4ad84d08b8","slug":"family-did-this-work-with-the-widow-woman-and-her-disabled-lover-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: दिव्यांग और विधवा का सिर मुंडवाकर जुलूस निकालने का मामला, गांव प्रधान समेत 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: दिव्यांग और विधवा का सिर मुंडवाकर जुलूस निकालने का मामला, गांव प्रधान समेत 10 गिरफ्तार
Thu, 27 Aug 2020 11:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
विधवा महिला और उसके दिव्यांग प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के बनियानी में विधवा और दिव्यांग का सिर मुंडवाकर कालिख पोतकर जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। घटना को छिपाने के आरोप में पुलिस ने गांव प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गांव की घेराबंदी कर एक-एक घर की तलाशी ली गई।
पुलिस ने नौ और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। मंगलवार की रात गुरसहायगंज कोतवाली के बनियानी में रहने वाली विधवा और उसके दिव्यांग प्रेमी को संजय, राम खिलावन, परमसुख, किशन, प्रमोद, दीप सिंह, राजेश और श्याम बाबू ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था।
दोनों की पिटाई कर बुधवार की सुबह सिर मुंडवाकर दोनों के चेहरों पर कालिख पोत दी थी। जूतों और चप्पलों की माला डालकर डुगडुगी बजाते हुए गांव में जुलूस निकाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर रात को संजय और राम खिलावन को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार को पुलिस ने प्रधान महेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान पर आरोप है कि घटना की जानकारी के बाद भी उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। दोपहर तक मामले को छिपाने में लगे रहे। इसके बाद पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर घरों की तलाशी ली।
आरोपी इंद्रेश, ओंकार, अमन, शिवा, प्रेमचंद्र, नीरज, प्रमोद और दीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान
बनियानी गांव की घटना का राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।