फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Falling at the feet of the Municipal President, the young man is apologizing, said Viral video is part of the

Hardoi: पालिकाध्यक्ष के पैरों में गिरकर युवक मांग रहा माफी, बोलीं- वायरल वीडियो मेरे खिलाफ साजिश का हिस्सा

Sat, 15 Jul 2023 12:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Jul 2023 12:24 PM IST
सार

Hardoi News: पालिकाध्यक्ष शाहीन बेगम ने कहा कि वह पालिका का सफाई कर्मी ही नहीं है। वीडियो उनके खिलाफ साजिश का हिस्सा है। युवक अचानक सामने आकर लेट गया। महिला होने के नाते वह स्वयं उसे उठा नहीं सकीं।

विज्ञापन
Falling at the feet of the Municipal President, the young man is apologizing, said Viral video is part of the
माफी मांगता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पिहानी कस्बे में पालिकाध्यक्ष शाहीन बेगम के कदमों में गिरकर दलित युवक के माफी मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद उसके खंडन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक नगर पालिकाध्यक्ष शाहीन बेगम के पैरों के पास माफी मांगने वाले अंदाज में लेटा हुआ है। वीडियो में वह उससे उठने के लिए कह रही हैं। वीडियो में दावा किया गया कि युवक नगर पालिका का सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन

किसी गलती पर उससे माफी मंगवाई जा रही है। वीडियो वायरल होते ही युवक ने स्वयं वीडियो जारी कर व लिखित रूप से स्पष्ट किया है कि वह माफी नहीं मांग रहा था। पालिकाध्यक्ष मां समान हैं और वह उनसे अपनी मर्जी से आशीर्वाद ले रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष बोलीं- वीडियो उनके खिलाफ साजिश का हिस्सा
पालिकाध्यक्ष शाहीन बेगम ने कहा कि वह पालिका का सफाई कर्मी ही नहीं है। वीडियो उनके खिलाफ साजिश का हिस्सा है। युवक अचानक सामने आकर लेट गया। महिला होने के नाते वह स्वयं उसे उठा नहीं सकीं। अन्य लोगों ने उसे उठा कर ससम्मान कुर्सी पर बैठाया और समस्या पूछी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed