फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake police cheating with old lady in kanpur

यूपी: फर्जी पुलिस ने लूट का डर दिखाकर वृद्धा से की टप्पेबाजी, असली पुलिस बोली ये घटना तो आम बात है

Tue, 20 Aug 2019 10:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 20 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fake police cheating with old lady in kanpur
टप्पेबाजी का शिकार हुई पीड़ित वृद्धा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शास्त्री नगर में अतुल माहेश्वरी चौक के पास मंगलवार दोपहर सिंधी कालोनी निवासी कौशल्या देवी (75) से टप्पेबाजी हो गई। खुद को पुलिस कर्मी बताकर टप्पेबाजों ने लूट की आशंका जताकर वृद्धा के जेवर उतरवा लिए। इसके बाद भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बेटे विश्वनाथ कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। कौशल्या देवी ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह काली मठिया स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर से दवा लेकर सहेली के साथ रिक्शे से घर  लौट रहीं थीं। अतुल माहेश्वरी चौक के पास सादे कपड़ों में बाइक से आए तीन टप्पेबाजों ने रिक्शे को रोक लिया।
विज्ञापन

 

Fake police cheating with old lady in kanpur
सांकेतिक तस्वीर
खुद को पुलिस कर्मी बताकर उनसे कहा कि बदमाशों ने पास में ही एक महिला को चाकू मारकर लूट कर ली है। झांसा देने के लिए उन्हें चाकू भी दिखाया। कहा, आपके के साथ भी लूट हो सकती है। जेवर उतारकर पर्स में रख लें। इस पर उन्होंने कंगन उतार लिए।

अंगुली में फंसी अंगूठी को उतरवाकर कागज में लपटने की बात कहकर टप्पेबाज ने कंगन भी ले लिए। कौशल्या देवी को बातों में फंसाकर इसी बीच टप्पेबाजों ने जेवर बदलकर उन्हें सौंप दिए। उनके जाने के बाद कागज खोला तो उसमें नकली जेवर निकले।

बेटे की तहरीर काकादेव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई मनिभूषण शुक्ला का कहना है ऐसी घटना तो किसी के साथ हो सकती है। यह आम बात है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed