फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake para commando arrested in kanpur

यूपी: अच्छी शादी हो जाए, इसलिए बन बैठा फर्जी पैरा कमांडो, गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Mar 2022 10:38 PM IST
सार

अच्छी शादी हो जाए, इसलिए युवक वर्दी पहनकर घूमने लगा। सभी से यही बताता था कि वह सेना में है। यह भी सामने आया है कि उसने कइयों को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ रकम भी हड़पी है।

विज्ञापन
Fake para commando arrested in kanpur
पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने रविवार रात एक फर्जी पैरा कमांडो को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शादी करने के लिए यह खेल किया था। टेंपो चालक पर रौब गांठने के चक्कर में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला के अनुसार, रविवार रात उन्हें सूचना मिली कि रामा डेंटल कॉलेज के पास सेना की वर्दी में एक शख्स किराया देने में आनाकानी करते हुए टेंपो चालक पर रौब झाड़ रहा था। विरोध पर टेंपो चालक को धमकी दी कि वह पैरा कमांडो है, जेल भिजवा देगा।
विज्ञापन


संदिग्ध लगने पर वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक एटा निवासी पंकज सिंह है। वह सेना में नहीं है। फर्जी तरीके से कमांडो का बैज लगाकर घूमता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह सेना में जाना चाहता था, लेकिन नहीं जा सका। अच्छी शादी हो जाए, इसलिए वर्दी पहनकर घूमने लगा। सभी से यही बताता था कि वह सेना में है। यह भी सामने आया है कि उसने कइयों को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ रकम भी हड़पी है। पुलिस अब उसकी कुंडली खंगाल रही है। आरोपी 12वीं पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed