{"_id":"5ff48b20bc02b20b142e48fe","slug":"fake-news-viral-in-social-media-of-phd-scholar-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: पीएचडी स्कॉलर शिक्षिका की सोशल मीडिया में वायरल की फेक न्यूज, दी धमकी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: पीएचडी स्कॉलर शिक्षिका की सोशल मीडिया में वायरल की फेक न्यूज, दी धमकी, मुकदमा दर्ज
Tue, 05 Jan 2021 09:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Jan 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में फतेहपुर जिले में दहेज प्रताड़ना के मामले में बहन का सहयोग करने से नाराज बहनोई ने पीएचडी स्कॉलर शिक्षिका को तंग करना शुरू कर दिया। शिक्षिका की फेक न्यूज बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
दिल्ली में रहने वाली पीड़ित शिक्षिका ने बहनोई के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी हकनवाज की पत्नी गजाला फात्मा दिल्ली में पीएचडी रिसर्च स्कॉलर हैं। वह शिक्षिका और लेखक भी हैं।
उनकी छोटी बहन की शादी करीब दो साल पहले पठान मोहल्ला निवासी जैद आलम के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर जैद ने पत्नी से मारपीट की थी। इस पर जैद आलम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की तीन माह पहले रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
इस मामले में गजाला ने जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में छोटी बहन की मदद की थी। गजाला का आरोप है कि इसी खुन्नस के चलते बहनोई जैद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देता है।

कुछ दिन पहले जैद ने फेक आईडी बनाई और उसकी झूठी न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल की। खबर को छात्रों और परिचित के लोगों के बीच तक पहुंचा दिया। उनकी ऑनलाइन क्लास में 60 हजार छात्र हैं। उनके सामने उन्हें बेइज्जती महसूस होती है।
मानसिक तनाव के चलते कोई भी कदम उठा सकती है, जिसका जिम्मेदार जैद आलम होगा। कोतवाली पुलिस ने मामले में मानहानि और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
किन्नरों की पिटाई से चर्चा में आया था जैद
पठान मोहल्ले का जैद आलम किन्नरों की पिटाई से चर्चा में आया था। सोशल मीडिया में किन्नरों की पिटाई किए जाने का करीब दो साल पहले वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में और कोई नहीं, बल्कि जैद था। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी जैद को गिरफ्तार किया था। किन्नर जैद की शादी होने पर बधाई देने गए थे तभी विवाद हुआ था।