{"_id":"6a98779e8c6a5281380d82a2","slug":"path-cleared-for-darikhurd-basgara-road-construction-12687-lakh-sanctioned-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-161604-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डारीखुर्द-बसगरा सड़क निर्माण का रास्ता साफ, 126.87 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डारीखुर्द-बसगरा सड़क निर्माण का रास्ता साफ, 126.87 लाख स्वीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में डारीखुर्द से बसगरा तक 1.6 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने सड़क के लिए 126.87 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए निर्माण शुरू कराने के लिए 43.35 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। सड़क बनने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
डारीखुर्द और बसगरा के बीच सड़क की खराब स्थिति लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। उन्हें आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। संबंधित विभाग ने निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग खंड दो के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के बाद जल्द ही विभागीय कार्रवाई पूरी कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।