{"_id":"6a987807eafdeb421b00446c","slug":"ayush-bhawan-in-a-dilapidated-state-after-12-years-water-leaking-from-the-roof-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-161589-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 12 साल में बदहाल हुआ आयुष भवन, छत से टपक रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 12 साल में बदहाल हुआ आयुष भवन, छत से टपक रहा पानी
विज्ञापन
फोटो-07-मरीजों के लिए बने हाल मे सीलन व छत से टपकता पानी। संवाद
फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर में बना आयुष विभाग का भवन महज 12 साल में बदहाल हो गया है। बारिश के दौरान छत से जगह-जगह पानी टपकने से डॉक्टरों और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को बारिश के बाद आयुष अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था प्रभावित रही। डॉक्टरों को अपने कक्ष छोड़कर दूसरे स्थानों पर बैठकर मरीजों का इलाज करना पड़ा।
वर्ष 2014 में जिला अस्पताल के पीछे आयुष भवन का निर्माण कराया गया था। यहां आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के डॉक्टर ओपीडी करते हैं। मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद करीब 11 बजे तक भवन में कोई ऐसा स्थान नहीं बचा। यहां डॉक्टर और मरीज सूखे में बैठ सकें।
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुरेश दवा स्टोर में बैठकर मरीजों की ओपीडी करते नजर आए। यूनानी चिकित्सक की मेज पर छत से पानी टपकता रहा। पानी रोकने के लिए मेज पर तसला रखना पड़ा। आयुर्वेदिक चिकित्सक के कक्ष में मरीजों की जांच के लिए रखी बेंच और अलमारी के ऊपर भी पानी टपक रहा था।
विज्ञापन
भवन की दीवारों और छत में सीलन बनी हुई है। लगातार पानी टपकने से भवन की हालत और खराब हो रही है। समय रहते मरम्मत न कराई गई तो हादसे की आशंका बनी रहेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने कहा कि आयुष भवन की छत टपकने की जानकारी नहीं है। शिकायत सही मिली तो निरीक्षण कराकर भवन की मरम्मत कराई जाएगी।