फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake Call Center Raided in Jajmau, 10 Employees Questioned by Police and Cyber Team

कानपुर: जाजमऊ में फर्जी कॉल सेंटर में छापा, 10 युवक-युवतियों से पूछताछ; लैपटॉप और दस्तावेज खंगाले

Tue, 08 Sep 2026 07:35 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 07:35 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ थानाक्षेत्र में मदीना मस्जिद के पास तीन मंजिला अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर संचालित कथित फर्जी कॉल सेंटर की सूचना पर सोमवार देर शाम पुलिस, सर्विलांस और साइबर टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Fake Call Center Raided in Jajmau, 10 Employees Questioned by Police and Cyber Team
जाजमऊ में फर्जी कॉल सेंटर में छापा - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

टीम को फ्लैट के अंदर 10 युवक-युवतियां मिले, जिनसे देर रात तक बंद कमरे में पूछताछ जारी रही। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर मिले लैपटॉप, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कॉल सेंटर के जरिए साइबर ठगी किए जाने की आशंका में कार्रवाई की गई है। हालांकि, देर रात तक पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की।

विज्ञापन

10 युवक-युवतियों से बंद कमरे में पूछताछ

टीम ने फ्लैट के अंदर मौजूद सभी 10 युवक-युवतियों को अपने कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के साथ टीम कॉल सेंटर के संचालन, वहां इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। मीडिया को अपार्टमेंट के अंदर जाने से रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले शुरू हुआ था कॉल सेंटर

स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक अपार्टमेंट में करीब दो माह पहले ही कॉल सेंटर शुरू हुआ था। छापेमारी की सूचना फैलने के बाद अपार्टमेंट के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

बाहर मौजूद रहे वकील, अधिकारी चुप

देर रात तक अपार्टमेंट के बाहर वकील भी मौजूद रहे। वहीं पुलिस और टीम के सदस्य कार्रवाई को लेकर मीडिया से बातचीत करने से बचते रहे। फिलहाल टीम दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के साथ कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के बयान के बाद ही कॉल सेंटर के संचालन और कथित साइबर ठगी से जुड़े पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed