{"_id":"623eb01b5799b736997f8939","slug":"facilities-of-doctors-and-dispensary-will-be-available-at-kanpur-central","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: पुणे की तर्ज पर कानपुर सेंट्रल पर होगी डिस्पेंसरी, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: पुणे की तर्ज पर कानपुर सेंट्रल पर होगी डिस्पेंसरी, मिलेंगी ये सुविधाएं
Sat, 26 Mar 2022 11:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:52 AM IST
सार
पुणे रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अब कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को चिकित्सा सुविधाएं मिलने जा रही हैं। यहां डिस्पेंसरी और डॉक्टर्स की व्यवस्था की जा रही है, जिसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पुणे स्टेशन की तरह यात्रियों को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा देने के लिए आउटसोर्सिंग डॉक्टरों की 24 घंटे तैनाती की कवायद शुरू कर दी गई है। यहां डिस्पेंसरी की भी व्यवस्था की जा रही है।
बड़ा रेलवे स्टेशन होने पर यहां आए दिन यात्रियों के बीमार होने की सूचनाएं आती हैं। मरीजों को अटेंड करने के लिए लोको अस्पताल से डॉक्टरों को बुलाया जाता है। कभी कभार तो केस इतने ज्यादा होते हैं कि डॉक्टरों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने जाने की कवायद में घंटों लग जाते हैं।
ऐसे में अगर स्टेशन पर ही डिस्पेंसरी और डॉक्टर होंगे तो इलाज की सुविधा होगी। यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। पुणे रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा सफल है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन दिल्ली-हावड़ा रूट का अहम स्टेशन है।

यात्रियों को इलाज के बदले फीस देने में गुरेज नहीं
कई बार रेल यात्री रेलवे के बड़े अधिकारियों से यह मांग कर चुके हैं कि उन्हें कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर फौरी इलाज की सुविधा दी जाए। लोको अस्पताल से डॉक्टरों को बुलाने में देर होती है, जबकि स्टेशन पर बीमार यात्रियों को इमरजेंसी मेडिकल की जरूरत होती है।
यूं भी मरीज इलाज के बदले 100 रुपये फीस देता है। यात्रियों ने मांग की थी कि अगर उन्हें स्टेशन परिसर पर आकस्मिक इलाज की सुविधा मिलेगी तो वह इसके लिए फीस देने से गुरेज नहीं करेंगे। कोरोना काल के पहले लोको अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके सरदार ने इस संबंध में फाइल प्रयागराज मंडल के अधिकारियों तक पहुंचाई थी। इस पर सहमति भी बन गई थी लेकिन कोरोना संक्रमण काल में टल गया। अब दोबारा से इसकी कवायद मंडल स्तर पर शुरू की गई है। इसके लिए कानपुर सेंट्रल प्रशासन डिस्पेंसरी के लिए जगह देने को तैयार है।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर डॉक्टरों की स्थायी मौजूदगी के लिए कवायद चल रही है। निर्देश मिलते ही स्टेशन पर जगह उपलब्ध करा दी जाएगी। इस सुविधा से यात्रियों को स्टेशन पर फौरी प्राथमिक इलाज मिलना संभव होगा।- हिमांशु शेखर उपाध्याय, निदेशक, कानपुर सेंट्रल