फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Faces of 72 youth blossomed after getting employment

Kanpur News: रोजगार पाकर खिले 72 युवाओं के चेहरे

Fri, 28 Jun 2024 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Faces of 72 youth blossomed after getting employment
फोटो 16::सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेला में साक्षात्कार लेते कंंपनी प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन

फोटो 17:::दुष्यंत तिवारी । संवाद
फोटो 18:::राजेश कुमार। संवाद
फोटो 19:::समीर। संवाद
फोटो 20:::विक्रम। संवाद

- कंपनियों के प्रतिनिधियों के अनुसार मानक से अधिक वेतन मांगकर जिला नहीं छोड़ना चाहते युवा

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए पांच कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 237 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। साक्षात्कार के बाद 72 युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सका। वहीं कुछ अभ्यर्थी अच्छा मानदेय न देने की बात कहते हुए वापस लौट गए।
रोजगार मेले में कर्टिनोवस कैमिकल एंड फर्टिलाइजर कंपनी से आए लवकुश और सत्यम ने बताया कि उनके पास कुल 18 प्रतिभागी आए थे। इनमें से अधिकतर कंपनी के मानक के अनुसार नहीं थे। कुछ अभ्यर्थी जिला छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं। ऐसे में उनका चयन नहीं हो पाता।
विज्ञापन

कंपनी में कुल पांच युवाओं का चयन हुआ है। इसी प्रकार जेनेवा कॉप में 14, मिलेनियम स्किल में 26, एसबीआई लाइफ इंश्याेरेंश में 18 व एलआईसी में नौ युवाओं का चयन हुआ है। जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में अच्छी कंपनियों को बुलाने का प्रयास रहता है। इससे युवाओं के सपने साकार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गुरुवार को मौसम में परिवर्तन के कारण युवाओं की संख्या कम रही। हालांकि जितने युवाओं को रोजगार मिला है वह सभी संतुष्ट हैं। कुछ युवा बहुत ज्यादा मानदेय के साथ जिले में ही रोजगार चाहते है, ऐसे युवाओं को मायूस होना पड़ता है।
युवाओं की बात

फोटो 17::: शहर के दुष्यंत तिवारी ने बताया कि वह बीते एक वर्ष से रोजगार मेले में आ रहे हैं, लेकिन कोई ढंग की नौकरी नहीं मिल पा रही है। इस बीच उन्होंने एक कंपनी को नोएडा में ज्वाइन किया, लेकिन काम अधिक और मानदेय कम होने से नौकरी छोड़नी पड़ी।

फोटो 18::: परास्नातक की पढ़ाई कर चुके शहर के राजेश ने बताया कि रोजगार मेले में अच्छी कंपनियां नहीं आती हैं। वह बीते कई मेलों में देख चुके हैं कि वहीं कंपनियां लगातार आती रहती हैं। बताया कि कुछ कंपनियों का भरोसा नहीं रहता कि कितने दिन बाद ये नौकरी से निकाल देंगी।

फोटो 19::: भरथना निवासी समीर कुमार ने बताया कि वह पहली बार रोजगार मेले में आए हैं। उन्हें एसबीआई लाइफ इंश्योरेंश में राेजगार मिला है। साक्षात्कार हो गया है। अब कंपनी की ओर से फोन आएगा, तब किस जगह चयन हुआ है इसका पता चलेगा।



फोटो 20::: ताखा क्षेत्र के ग्राम पुरेला निवासी विक्रम ने बताया कि उन्हें नोएडा की किसी कंपनी में रोजगार मिला है। मेला में आवश्यक कागजात जमा कर दिए है। जुलाई में वह उस कंपनी को जॉइन कर लेगा। बताया कि रोजगार के साधन के लिए ये मेला ठीक है। कम से कम युवाओं को एक निश्चित स्थान पर रोजगार मिलने में सहायता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed