{"_id":"595761164f1c1bcd3b8b4836","slug":"facebook-will-now-make-you-voter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब फेसबुक बनाएगा आपको वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फेसबुक बनाएगा आपको वोटर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
फेसबुक के युवा यूजर्स को शनिवार से वोटर बनने का संदेश मिलेगा। केंद्रीय चुनाव आयोग ने फेसबुक के साथ मिलकर वोटर रजिस्ट्रेशन रिमाइंडर नामक एक माह के विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में मतदाता बनने की आयु में पहुंच चुके युवाओं को फेसबुक पर ‘रजिस्टर नाऊ’ का बटन (आइकन) दिखेगा।
इस पर क्लिक करते ही नेशनल वोटर्स सर्विसेज पोर्टल की बेवसाइट खुल जाएगी। इस पर दिए गए निर्देशों का पालनकर युवा मतदाता पंजीकरण करा सकेंगे। ‘कोई मतदाता छूट न जाए’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोग ने देश में पहली बार फेसबुक के साथ गठजोड़ किया है। फेसबुक यूजर्स को अंग्रेजी, हिंदी समेत 11 भाषाओं में ‘रजिस्ट्रेशन नाऊ’ का संदेश मिलेगा। पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं के पंजीकरण के अलावा इसके जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और किसी गलती को सुधरवाने की भी सुविधा होगी।

Trending Videos
डेमो पिक
जुलाई माह में दो दिवसीय मतदाता पंजीकरण, नाम कटवाने आदि के लिए विशेष अभियान चलेगा। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पूरी तैयारी के बाद जिला प्रशासन तय की गई तारीखों का प्रचार-प्रसार कर अभियान चलाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा घर-घर जाकर भी पंजीकरण कराया जाएगा।