फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fabtian Kasi on girl, relatives cut hair of two youths

Kanpur News: छात्रा पर फब्तियां कसी, परिजनों ने दो युवकों के कटवाए बाल

Fri, 21 Nov 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fabtian Kasi on girl, relatives cut hair of two youths
हरदोई। स्कूल से घर जा रही छात्रा पर फब्तियां कसते हुए गांव पहुंचे बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को जमकर फटकार लगाई। इसी बीच कुछ लोगों ने दोनों युवकों के बाल कैंची से काट दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली। बाल काटे जाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पांच लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) माधौगंज के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। पिता के मुताबिक, बीती 17 नवंबर को छात्रा स्कूल से साइकिल से घर जा रही थी। इसी बीच बाइक पर सवार दो लड़के फब्तियां कसते हुए उसका पीछा कर गांव पहुंच गए। गांव पहुंचते ही किशोरी ने अपने चाचा से इसकी शिकायत की। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया। इनकी पिटाई भी की और फिर बाल काट दिए। इसी बीच माधौगंज थाने के उपनिरीक्षक शुभम सिंह एक मामले की विवेचना के लिए तपनौर जा रहे थे। रास्ते में विवाद होता देख उन्होंने दोनों आरोपियों, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नीची मगरौली निवासी संजय और रवि को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई। शुक्रवार को इन दोनों युवकों के बाल काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच लोगाें पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed