{"_id":"6160a6198ebc3e624a3ebef8","slug":"explanation-summoned-from-arm-roadways-on-the-flaws-dm-reprimanded-the-station-in-charge-akbarpur-news-knp657163469","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियों पर एआरएम रोडवेज से स्पष्टीकरण तलब, डीएम ने स्टेशन इंचार्ज को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियों पर एआरएम रोडवेज से स्पष्टीकरण तलब, डीएम ने स्टेशन इंचार्ज को लगाई फटकार
विज्ञापन
माती बस स्टेशन में अभिलेख देखते डीएम जेपी सिंह। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती बस स्टेशन व डिपो का शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। यहां निकास गेट के रास्ते पर जलभराव मिला। वहीं शौचालय संचालित नहीं मिला। बस स्टेशन कार्यालय में महिला परिचालक की मौजूदगी व स्टेशन इंचार्ज के डिपो में मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। खामियों पर कड़ी नाराजगी जताकर एआरएम रोडवेज से स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएम जेपी सिंह शुक्रवार दोपहर में माती बस स्टेशन व डिपो पहुंचे। निरीक्षण में बस स्टेशन परिसर में गंदगी व सड़क पर गड्ढे व जल भराव मिला। यहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर व बसों के रवाना किए जाने संबंधी अभिलेख देखे। कार्यालय का निरीक्षण किया तो यहां महिला परिचालक मिली। जबकि यहां निर्मित शौचालय संचालित नहीं मिला।
बस स्टेशन कार्यालय में गंदगी व महिला परिचालक के मिलने पर नाराजगी जताई। स्टेशन प्रभारी सुरेंद्र सिंह बस स्टेशन कार्यालय के बजाए डिपो में मिले। इस पर डीएम ने फटकार लगाई। कहा कि कार्यालय में जिसकी ड्यूटी है उसे मौजूद रहना चाहिए।
विज्ञापन
बस स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया। बाद में डीएम ने बस डिपो का भी निरीक्षण किया। यहां खराब खड़ी बसों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
बस स्टेशन प्रभारी ने डीएम को बताया कि स्टेशन कार्यालय में तैनात लिपिक आरके दीक्षित अवकाश पर हैं। डिपो से 15 बसें संचालित है। 22 चालक हैं। रास्ते पर जलभराव के बारे में बताया कि मरम्मतीकरण का प्रस्ताव भवन निर्माण इकाई को दिया गया है। उनके स्तर पर ही काम कराया जाएगा। डीएम ने खामियों पर एआरएम रोजवेज से स्पष्टीकरण मांगा गया है।