फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explanation sought from seven CHOs who did not report NCDs

Kanpur News: एनसीडी की रिपोर्टिंग न करने वाले सात सीएचओ से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 24 Mar 2024 02:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 24 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from seven CHOs who did not report NCDs
कानपुर देहात। हाईपरटेंशन, डायबिटीज, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार व मरीज की पहचान कर एनसीडी पोर्टल पर फीड करनी होती है। इसमें लापरवाही बरतने वाले सात सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें से तीन ने अपना जवाब दिया है।
विज्ञापन

आजकल लोगों में लगातार बीपी का बढ़ना, डायबिटीज, सीओपीडी, अस्थमा जैसी अन्य बीमारियों से खतरा बढ़ा है, इससे मौत भी हो रही है। इसको देखते हुए शासन ने गैर संचारी रोग अभियान कार्यक्रम चलाया है। इसमें मरीज की पहचान कर उनका विधिवत इलाज की व्यवस्था है, ताकि इन बीमारियों से हो रही मौतों की संख्या को कम किया जा सके। हेल्थ वेलनेस सेंटरों में तैनात सीएचओ को इसकी रिपोर्टिंग करनी होती है, लेकिन जिले के चार ब्लॉक के सात सीएचओ ने आज तक रिपोर्टिंग ही नहीं की है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएचओ द्वारा मरीजों की पहचान नहीं की जा रही। इस पर सीएमओ स्तर से सात सीएचओ को पत्र भेजकर जवाब तलब किया है। अभी तक तीन सीएचओ को जवाब आ चुका है। भेजे गए जवाब में अकबरपुर ब्लॉक के रुरवाहार सेंटर की सीएचओ रीना देवी ने बताया है कि उनकी आईडी किसी दूसरे हेल्थ वेलनेस के नाम पर बनी है। रसूलाबाद के सीएचओ विश्व गौरव ने भी आईडी दूसरे सेंटर के नाम पर बनी होने का जवाब दिया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि एनसीडी शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल है। सात सीएचओ द्वारा एनसीडी पोर्टल पर रिपोर्टिंग नहीं की जा रही है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

----
इन सीएचओ से मांगा गया स्प्ष्टीकरण
नरेंद्र सिंह पाल, विश्वगौरव, अनुपम प्रियंकर, रीना देवी, ज्योति, निशा यादव, फरमान अहमद, ज्योति शुक्ला।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed