{"_id":"60ae9c3e2f507156c833eb9e","slug":"expiry-syrup-distributed-to-covid-patients-in-kanauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: कोविड मरीजों को बांट दिए एक्सपायरी सीरप, हंगामा होने पर नर्स ने वापस लेकर दूसरे दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: कोविड मरीजों को बांट दिए एक्सपायरी सीरप, हंगामा होने पर नर्स ने वापस लेकर दूसरे दिए
Thu, 27 May 2021 12:36 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तिर्वा(कन्नौज)
संवाद न्यूज एजेंसी, तिर्वा(कन्नौज)
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 May 2021 12:36 AM IST
सार
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम छह-सात कोविड मरीजों को खांसी में राहत के लिए सीरप दिए गए। यह एक्सपायरी डेट के थे। कुछ लोगों ने सेवन भी कर लिया। बाद में मरीज के जागरूक तीमारदार ने एक्सपायरी डेट देखी तो चौंक गया। इसके बाद हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
एक्सपायरी डेट का सीरप दिखाता तीमारदार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेडिकल कॉलेज तिर्वा में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां कोविड मरीजों को एक्सपायरी डेट के सीरप बांट दिए गए। हंगामा मचने पर गलती सुधारी गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम छह-सात कोविड मरीजों को खांसी में राहत के लिए सीरप दिए गए। यह एक्सपायरी डेट के थे। कुछ लोगों ने सेवन भी कर लिया। बाद में मरीज के जागरूक तीमारदार ने एक्सपायरी डेट देखी तो चौंक गया। इसके बाद हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
इस पर नर्स और महिला चिकित्सक ने सीरप वापस मांग लिए। इन्हें डस्टबिन में फिंकवा दिया। थोड़ी देर बाद जरूरतमंद मरीजों को दूसरे सीरप दिए गए। वहीं सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह का कहना है कि उनके सामने ऐसा मामला नहीं आया है। ऐसी लापरवाही हुई है तो पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन