फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Execution started on the orders of the PM given in meeting of Ganga Council

राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में दिए प्रधानमंत्री के आदेश पर शुरू हुआ अमल

Mon, 16 Dec 2019 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Execution started on the orders of the PM given in meeting of Ganga Council
pm in kanpur - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय गंगा परिषद के तहत गंगा को अर्थ गंगा की तरफ ले जाने की मुहिम शुरू हो गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां गंगा को धर्म संस्कृति के रूप में विकसित करने के साथ उसे अर्थ से जोड़ने पर जोर दिया था। इस कड़ी में अब शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की गंगा समितियों का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


अभी तक इस व्यवस्था के तहत प्रदेश और जिलों में गंगा समितियों की स्थापना की जा चुकी है। अब एक बार फिर से प्रदेश के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह की तरफ से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है जिसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा समितियों का गठन करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


जिले की गंगा समिति का अध्यक्ष जिलाधिकारी को नामित किया गया है जबकि शहरी गंगा समिति का पदेन अध्यक्ष महापौर होंगे। इसमें नगर आयुक्त सदस्य सचिव के रूप में काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सदस्यों में जल निगम अधिशासी अभियंता, वन विभाग परिक्षेत्र अधिकारी, सिंचाई विभाग सहायक अभियंता, जिलाधिकारी/नगर आयुक्त से नामित सामाजिक संस्थाओं से प्रतिनिधि, नदी की सीमा के समीप स्थित वार्डों के दो पार्षद जो महापौर से नामित होंगे, इन्हें शामिल किया गया है। 


इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की समितियों में नगर पंचायत अध्यक्ष को समिति का पदेन अध्यक्ष नामित किया जाएगा। प्रधान और जिला पंचायत सदस्य को भी इसमें सदस्य बनाया जाएगा।

ये काम करेंगी समितियां

गंगा में किसी भी तरह का कचरा जाने से रोकने का प्रबंध
प्रदूषण से बचाने के उपाय करने पर जोर
नदी किनारे पौधरोपण करना
उद्यानीकरण, तालाबों का पुनरुत्थान, नदी संस्कृति संरक्षण, संवर्धन
घाट का निर्माण, नदी क्षेत्र की मानीटरिंग
निरंतर जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed