फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Exclusive: Two yeast production formulas stolen from Saf Yeast company laboratory

Exclusive: सैफ यीस्ट कंपनी की प्रयोगशाला से खमीर बनाने के दो फॉर्मूले चोरी, फाड़े लॉगबुक के पन्ने

Sun, 23 Aug 2026 12:18 AM IST
Shikha Pandey आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 23 Aug 2026 12:18 AM IST
सार

Hardoi News: कंपनी के महाप्रबंधक ने संविदाकर्मी पर संडीला कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Exclusive: Two yeast production formulas stolen from Saf Yeast company laboratory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संडीला की सैफ यीस्ट कंपनी की प्रयोगशाला से खमीर बनाने के दो उत्पादन सूत्र ही (फार्मूला) ही चोरी हो गए। दरअसल यह फॉर्मूला फैक्टरी की प्रयोगशाला की लाॅगबुक में लिखा था। दावा है कि विभाग के एक संविदाकर्मी ने लॉगबुक में लिखे उक्त फॉर्मूले के दो पन्ने जानबूझकर फाड़ लिए। अब कंपनी के महाप्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने संविदा कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


संडीला औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या-101 में सैफ यीस्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड है। यहां खमीर बनाने का काम होता है। अलग-अलग तरह के खमीर बनाकर इनकी आपूर्ति की जाती है। कंपनी में बड़ी संख्या में संविदा कर्मी भी काम करते हैं। पुलिस में की शिकायत में कंपनी के महाप्रबंधक आरके आर्या ने बताया कि बघौली थाना क्षेत्र के कुशालपुर निवासी आशुनीश सिंह कंपनी में संविदा कर्मी हैं। बताया कि कंपनी की फर्मेंटेशन प्रयोगशाला तक आशुनीश की पहुंच है।
विज्ञापन

दावा है कि बीते नौ अगस्त को आशुनीश ने लॉगबुक के दो पन्ने जानबूझकर फाड़ दिए। इन दोनों पन्नों में दो तरह के खमीर बनाने के फॉर्मूले लिखे थे। इसका पता तब चला जब 20 अगस्त को सीसीटीवी फुटेज देखे गए। फुटेज में आरोपी कर्मी लॉगबुक के पन्ने फाड़ते हुए नजर आ रहा है। सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रतिद्वंद्वियों तक फॉर्मूला पहुंचाने की आशंका
प्राथमिकी में महाप्रबंधक ने एक गंभीर आशंका जताई है। बताया कि लॉगबुक से चोरी किए गए फॉर्मूले उनकी प्रतिद्वंद्वियों की कंपनियों के जिम्मेदारों को दे दिए गए होंगे। इससे कहीं न कहीं कंपनी की विशेषज्ञता पर भी आंच आ सकती है।

 
विज्ञापन

तो समोसा रखने के लिए फाड़ लिए लॉगबुक के पन्ने
पुलिस महकमे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पूरे मामले की जांच तेजी से शुरू हुई है। इस दौरान जब कुछ लोगों ने आरोपी से फॉर्मूला चुराए जाने के बारे में जानकारी की तो आरोपी ने कहा कि उसे पता ही नहीं कि लॉगबुक में कोई फॉमॅूला लिखा है। चर्चा तो यहां तक है कि आराेपी ने बताया कि समोसा रखने के लिए उसने लॉगबुक के पन्ने फाड़े थे। लॉगबुक पुरानी थी इसलिए उसे लगा कि इसका कोई उपयोग नहीं है। हालांकि अभी पुलिस ने इस मामले में कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed