{"_id":"6a9077eea9fd6ccf640c2399","slug":"disarray-hampers-rakhi-travel-hardoi-news-c-213-1-hra1025-155555-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: राखी के सफर में अव्यवस्थाओं का अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: राखी के सफर में अव्यवस्थाओं का अड़ंगा
विज्ञापन
फोटो 18- डिपो परिसर में भीड़ बढ़ने के बाद बाहर खड़ी व सीढि़यों पर बैठीं महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का प्रदेश सरकार का तोहफा हरदोई डिपो में पहले ही दिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। 27 अगस्त को सुबह से ही डिपो पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी लेकिन यात्रियों की संख्या के अनुरूप डिपो के इंतजाम नाकाफी नजर आए। कई बुजुर्ग महिलाएं जमीन पर कपड़ा बिछाकर बैठने को मजबूर हुईं तो कई महिलाएं डिपो की सीढ़ियों पर बैठकर बस का इंतजार करती दिखीं।
सुविधा के लिए डिपो ने दिल्ली और लखनऊ रूट पर 40 अतिरिक्त बसों का संचालन किया लेकिन डिपो परिसर में बैठने व पूछताछ के लिए अतिरिक्त व्यवस्था न करना महिलाओं के लिए मुश्किल का कारण बन गया। प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए भी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा शुरू की थी लेकिन यहां उन्हें सुविधाओं के बजाय अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा।
अतिरिक्त पूछताछ केंद्र तक नहीं बना
भीड़ बढ़ने के बावजूद डिपो पर अतिरिक्त पूछताछ केंद्र की व्यवस्था नहीं की गई। यात्रियों को बसों के रूट और खड़े होने की जगह की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कन्नौज जाने के लिए पति के साथ पहुंचीं कलावती भी बस की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पहुंचीं लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। वह काफी देर तक बस तलाशने के लिए पति के साथ इधर-उधर घूमती रहीं।
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई परेशानी, पंखे भी रहे बंद
सुबह हुई हल्की बारिश के बाद डिपो परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। महिलाओं को गड्ढों में भरे पानी से बचकर निकलना पड़ा। बारिश के बाद उमस बढ़ने से गर्मी और ज्यादा परेशान करने लगी। डिपो परिसर में लगे कई पंखे भी बंद नजर आए।
महिलाओं ने बताई परेशानी
-भाई को राखी बांधने के लिए पति के साथ कन्नौज जा रही थी। बस की जानकारी लेने पूछताछ केंद्र पर गए लेकिन वहां कोई नहीं मिला। काफी देर तक इधर-उधर भटकना पड़ा। भीड़ में बस तलाशना भी मुश्किल हो रहा है। -कलावती, महिला यात्री
-निशुल्क यात्रा की जानकारी मिलने पर खुशी हुई थी लेकिन यहां बैठने तक की व्यवस्था ठीक नहीं है। जमीन पर कपड़ा बिछाकर बैठना पड़ा। -सुषमा गुप्ता, महिला यात्री
13 हजार यात्रियों के सफर का अनुमान
रक्षाबंधन को लेकर यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। पहले दिन हरदोई डिपो से करीब 5,500 से 6,000 यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। वहीं दूसरे डिपो से आने वाली बसों के यात्रियों को मिलाकर यह संख्या करीब 13 हजार तक पहुंचेगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के संचालन और व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी की अनुपस्थिति और बंद पंखों की जानकारी लेकर उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। -वैभव रघुवंशी, डिपो प्रभारी