फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Excise Minister Nitin Agarwal made a statement against Akhilesh Yadav

UP: अखिलेश को नितिन ने आड़े हाथों लिया, विद्यालय बंद किए जाने व शराब की दुकानें खोलने के बयान को बचकाना बताया

Sat, 09 Aug 2025 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Aug 2025 06:55 PM IST
सार

Hardoi News: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जन्मदिन पर जनता को एक अरब 21 लाख की परियोजनाएं सौंपी।
 

विज्ञापन
Excise Minister Nitin Agarwal made a statement against Akhilesh Yadav
रसखान प्रेक्षागृह में बोलते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शनिवार को रसखान प्रेक्षागृह में एक अरब 21 लाख रुपये की परियोजनाएं जनता को सौंपी। कार्यक्रम में आबकारी मंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। कहा कि अखिलेश यादव का विद्यालय बंद किए जाने और शराब की दुकानें खोलने का बयान बचकाना और भ्रामक है। सरकार ने 3,000 से अधिक शराब की दुकानें बंद हैं।
विज्ञापन


इस दौरान परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण शिलापट्टों का विधि-विधान से अनावरण किया। जन्मदिन पर केक काटा। पीडीए पाठशाला पर मंत्री ने तंज कसा। कहा कि त से तुष्टिकरण, प से परिवारवाद, म से माफियावाद और अ से अराजकतावाद की पाठशाला समाजवादी पार्टी चला रही है। जिसे नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि लोग कहते हैं कि विद्यालय बंद किए जा रहे हैं। यह भ्रामक है। मुख्यमंत्री के आदेश से उन्होंने माधौपुर के मजरा कटैया में पहली बाल वाटिका का उद्घाटन किया है। उत्तराखंड त्रासदी पर सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन के बयान दूसरे धर्म का सम्मान नहीं किया जाता इसलिए आपदा आई है, मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों का मकसद केवल माहौल खराब करने का है। सपा के नेता हैं उसमें माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैवी आपदा में भी धर्म दिखाई दे रहा है। सरकार जनता के साथ है। पूरी मदद की जाएगी। एसटी हसन का नाम लेकर कहा कि पहले अपने टिकट की चिंता करें, बड़ी मुश्किल से इस बार टिकट मिल पाया अगली बार मिल पाएगा कि नहीं मिलेगा उसकी चिंता करें। प्रदेश सरकार की कार्यशैली की चिंता न करें।

उन्होंने कहा कि संधिनावा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित कराया जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, शिशुपाल सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह अजवानी, संदीप कटियार, त्रिलोकी सिंह गौर, रामप्रकाश शुक्ला, डॉ. एपी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रियम मिश्रा ने किया।


144 कामों का किया शिलान्यास और लोकार्पण
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 1,00,21,72,000 रुपये के 144 कामों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 2,22,52000 रुपये के 15 काम, नगर पालिका परिषद हरदोई के 9,55,81,000 रुपये के 44 काम, सीएसआर फंड के 98,50,000 रुपये के 52 काम, जिला पंचायत के 5,23,87,000 रुपये के 25 काम, नहर विभाग का 7,48,02,000 रुपये का एक काम और विद्युत विभाग के 67,23,00,000 रुपये के पांच काम और नगर पालिका परिषद के 7,50,00,000 रुपये के काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed