{"_id":"5e1a2d818ebc3e87a91f4a99","slug":"everyone-has-to-work-akbarpur-news-knp5378341149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन को रखें शुद्ध और सेवाभाव से करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन को रखें शुद्ध और सेवाभाव से करें काम
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र से विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि कर्म के बल पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तरक्की की है। वह हमेशा समाज के कल्याण के लिए काम करते हैं। सभी लोगों को सेवा भाव से काम करना चाहिए।
वह झींझक के द्वारिकागंज मोहल्ले में इलेक्ट्रोपैथी के जन्मदाता डॉ. काउंट सीजर मैटी के जन्मदिन पर लगे शिविर में बोल रहे थे। बीएसआर मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रोपैथी एंड रिसर्च सेंटर रसूलाबाद के तत्वावधान में मुफ्त दवा वितरण शिविर लगाया गया। विधायक ने आशीर्वाद हर्बल क्लीनिक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा जब तक जीवन है, धर्म और कर्म करते रहें। मन को शुद्ध रखें और सेवाभाव से काम करें। विधायक ने कहा कि कुछ लोग नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
किसी भी धर्म के लोगों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति बहुत ही अच्छी है। इसको बढ़ावा देने की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी। इस दौरान इलेक्ट्रोपैथी विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राम विलास त्रिपाठी, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, सोनू तिवारी, अनुराग शुक्ला, अनुरोध दुबे, शैलेंद्र पांडेय, ऋषिकांत मिश्रा, प्रोफेसर अंशू मिश्रा, डॉ. गजेंद्र कुशवाहा, डॉ. एपी बाथम, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, हृदेश त्रिपाठी मौजूद रहे। शिविर में लोगों को मुफ्त दवा बांटी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक शाक्य ने किया।