{"_id":"d180ee7d10ca1b944ae60160fd22afc5","slug":"every-urban-instigating-terrorist-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले से भड़का हर शहरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले से भड़का हर शहरी
अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के गुरुदासपुर में आतंकी हमले के बाद से शहर का हर शख्स गुस्से में है। सबका एकसुर में कहना है कि आतंकवादियों को जड़ से मिटा दिया जाए। सरकार बिना किसी राजनीति के कड़े फैसले ले।
सोमवार को वे लोग बहुत चिंतित दिखे जिनके नाते-रिश्तेदार पंजाब में हैं। फोन पर अपनों से संपर्क कर उनकी खैरख्वाह लेते रहे। आतंकी हमले की जानकारी लगते ही गुमटी गुरुद्वारे में गुरुदासपुर से आए रागी आतमजीत सिंह ने अपने परिजनों को फोन कर उनका हालचाल लिया।
पंजाब में आतंकी हमले की जानकारी लगते ही गोविंदनगर निवासी कारोबारी सरदार लकी सिंह ने लुधियाना में अपनी बहन कंवलजीत को फोन लगाया और उसका हालचाल पूछा। खैरियत मिलने के बाद चैन की सांस ली। ऐसा ही हाल कुछ लाल बंगला के व्यापारी सरदार गुरुदेव सिंह का रहा।
विज्ञापन
होशियापुर में रहने वाले चचेरा भाई मनमीत का हालचाल लिया और उन्हें घर पर ही रहने की हिदायत दी। काकादेव के सीए सिमरनजीत सिंह ने हमले की सूचना मिलते ही अपने रिश्तेदारों का हाल लिया।
वहीं शहर में सिख संगठनों के अलावा अन्य संगठनों ने आतंक का पुतला फूंका। उधर श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड ने कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देश के खिलाफ पूरे विश्व को कार्रवाई करनी चाहिए। गुरुद्वारा बाबा नामदेव कमेटी और सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बारादेवी चौराहे के पास आतंकी घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।