फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Every hospital will have to provide cashless treatment, money will not be an excuse in case of road accidents.

Kanpur News: हर अस्पताल को करना होगा कैशलेस इलाज, सड़क हादसे में नहीं चलेगा पैसे का बहाना

Sat, 27 Dec 2025 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Every hospital will have to provide cashless treatment, money will not be an excuse in case of road accidents.
कानपुर। सड़क हादसे में घायल का तत्काल इलाज करने से यदि कोई अस्पताल आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलक्ट्रेट में बैठक करते हुए डीएम जेपी सिंह ने निजी अस्पताल के संचालकों को दिए। कहा है कि सड़क दुर्घटना में लाए गए किसी भी घायल को इलाज से मना नहीं किया जाएगा और न ही अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से एक रुपये की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर यह देखा जाता है कि घायल का अस्पताल में इलाज शुरू करने से पहले धनराशि, पहचान या अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में काफी समय निकाल दिया जाता है। कई बार ऐसे में मरीज की जान तक चली जाती है। इसी प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कैशलेस उपचार योजना–2025 को अधिसूचित किया है। बताया कि इस योजना को अब जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, मोटर वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना की तारीख से सात दिन तक डेढ़ लाख रुपये तक का इलाज कैशलेस दिया जाएगा। इलाज का खर्च अस्पताल को मोटर वाहन दुर्घटना निधि से मिलेगा जिसका भुगतान केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा। यदि कोई अस्पताल इस आदेश का उल्लंघन करता है तो इसकी शिकायत सीएमओ अथवा जिलाधिकारी से सीधे की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed