Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ethanol's energy density is lower than petrol's, affecting mileage.

Kanpur News: इथेनॉल का ऊर्जा घनत्व पेट्रोल से कमजोर, माइलेज पर असर

Wed, 08 Jul 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ethanol's energy density is lower than petrol's, affecting mileage.
कानपुर। इथेनॉल का ऊर्जा घनत्व पेट्रोल से कम होने की वजह से वाहनों के माइलेज पर तीन से छह किलोमीटर का फर्क आ सकता है। पेट्रोल में इथेनॉल का 85 प्रतिशत का मिश्रण कर दिया जाए तो वाहनों के इंजन की धातु बदलने की जरूरत पड़ सकती है। यह बात नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक और केंद्र सरकार की इथेनॉल संबंधी कमेटियों के सदस्य रहे प्रो. नरेंद्र मोहन ने कही।
विज्ञापन


पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण को लेकर बहस चल रही है। सोशल मीडिया पर विशेषज्ञों के बयान वायरल हो रहे हैं। पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण के सवाल पर प्रो. नरेंद्र मोहन ने कहा कि इस मामले में दो अहम बिंदु हैं। एक तो इथेनॉल हवा से नमी अधिक खींचता है। इससे नमी बढ़ती है और इंजन में जंग लगने की संभावना रहती है। साथ ही इंजन में लगी रबर पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। रबर के जल्दी टूटने की आशंका है।
विज्ञापन


दूसरा बिंदू इथेनॉल और पेट्रोल के ऊर्जा घनत्व का है। पेट्रोल का ऊर्जा घनत्व 32 मेगा जूल (एमजे) प्रति लीटर होता है। वहीं इथेनॉल का ऊर्जा घनत्व 21 मेगा जूल प्रति लीटर होता है। इथेनॉल का मेगा जूल कम होने की वजह से ईंधन से मिलने वाला माइलेज तीन से छह किमी तक कम हो सकता है। उन्होंने बताया कि अभी पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण किया जा रहा है। इसे लगभग सवा साल हुए हैं। समय बीतने पर इसके अन्य प्रकार के प्रभाव के संबंध में भी पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जो वाहन वर्ष 2023 या इससे पहले के हैं, उनके इंजन पर अधिक असर आ सकता है। बाद के बने इंजन नई तकनीक के हैं। उसमें इंजेक्शन फ्यूल सिस्टम लगा हुआ है। अगर इथेनॉल के मिश्रण का प्रतिशत बढ़ाया जाएगा तो वाहनों के इंजन में तब्दीली करना पड़ सकती है। इंजन बनाने में ऐसी धातु का इस्तेमाल किया जाए जिससे नमी और माइलेज के बिंदुओं का समाधान मिल सके। ब्राजील तथा अन्य देशों में इथेनॉल मिश्रण के पहले इस संबंध में रोड मैप तैयार किया गया था। प्रो. नरेंद्र मोहन बायो फ्यूल नीति-2018 तथा इथेनॉल मूल्य निर्धारण कमेटी में सदस्य रहे हैं।

इथेनॉल से नुकसान

-इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल नमी सोखने और मटीरियल में जंग लगने की वजह से इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है
-इथेनॉल हाइग्रोस्कोपिक है। नमी वाली हवा से पानी सोख लेता है। इससे फ्यूल-सिस्टम में जंग लग सकता है
- रबर/प्लास्टिक की सील खराब हो सकती हैं, इंजेक्टर चोक हो सकते हैं।

- पुरानी गाड़ियों में रबर सील, रिंग, गैस्केट, प्लास्टिक की फ्यूल लाइनों को फुला या सख्त कर सकता है। उनमें दरारें पैदा कर सकता है।
-आधुनिक इंजन कंट्रोल यूनिट इसकी भरपाई कर लेती है, फिर भी गाड़ी चलाने वालों को फ्यूल एफिशिएंसी में कमी महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed