फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Young man reached X-ray room with injured father on bike

Etawah: बाइक पर चोटिल पिता को लेकर जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष तक पहुंचा युवक, वीडियो वायरल

Tue, 12 Aug 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Aug 2025 11:06 PM IST
सार

Etawah News: पूर्व सैनिक ने बाइक सवार को अंदर आता देख बाहर निकाला। सीएमएस ने वीडियो वायरल होने के बाद नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Etawah: Young man reached X-ray room with injured father on bike
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाइक सवार युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल में तमाम प्रयास के बाद अव्यवस्था कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार दोपहर में एक युवक अपने चोटिल पिता को बाइक पर बैठाकर एक्सरे कक्ष तक पहुंच गया। यह देख वहां तैनात पूर्व सैनिकों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत उसको बाहर निकाल दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे संयुक्त जिला अस्पताल में एक युवक बाइक से पिता को बैठाकर एक्सरे कक्ष के बाहर पहुंच गया। पूछताछ में युवक ने देवेंद्र कुमार राठौर निवासी भरथना चौराहे बताया। बताया कि पिता सुंदरलाल राठौर को चोट लगने वह एक्सरे करवाने आया था। व्हील चेयर व स्ट्रेचर न मिलने पर वह सीधे बाइक लेकर पहुंच गया। इस दौरान किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि युवक के नियम तोड़ने पर उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए एआरटीओ को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही बुधवार को ब्लड बैंक के पास पूर्व सैनिक को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed