{"_id":"693a699bab26272ff605baf1","slug":"etawah-young-man-harassed-by-blackmailers-committed-suicide-he-accused-two-brothers-of-demanding-rs-20-lakh-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने लगाया फंदा, दो भाइयों पर 20 लाख मांगने का आरोप, वीडियो में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने लगाया फंदा, दो भाइयों पर 20 लाख मांगने का आरोप, वीडियो में कही ये बात
Thu, 11 Dec 2025 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:29 PM IST
सार
Etawah News: भरथना में ब्लैकमेलिंग और 20 लाख रुपये मांगने से मानसिक रूप से प्रताड़ित युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने जान देने से पहले चार वीडियो वायरल किए हैं, जिसमें उसने दो भाइयों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर एक युवक फंदे पर लटक गया। जान देने से पहले युवक ने चार वीडियो वायरल करके दो भाइयों पर ब्लैकमेल करके मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बुधवार रात अभिषेक उर्फ छोटे (22) निवासी मोहल्ला पुराना भरथना का शव रिश्तेदारों के एक हाते में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। युवक ने जान देने से पहले चार वीडियो वायरल किए हैं। इनमें खुद का मौत का जिम्मेदार कस्बे के ही दो भाइयों को बताया है। उन पर ब्लैकमेल करके 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुछ देर में अभिषेक फंदे पर लटक गया
मृतक के चाचा व पूर्व सभासद महेंद्र पाल भूरे ने बताया कि भतीजा अभिषेक उर्फ छोटे ने जान देने पहले मोबाइल पर कुछ वीडियो बनाकर अपने भाई सोनू को भेजे थे। कुछ देर बाद वीडियो देखने के बाद उसके भाई से अभिषेक से बात कर समझाया और परिजनों को जानकारी दी। हालांकि इस बीच कुछ देर में अभिषेक फंदे पर लटक गया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।