Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Young man commits suicide after girlfriend marriage is fixed

Etawah: प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने फंदा लगाया, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 04 Mar 2024 04:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2024 04:01 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Young man commits suicide after girlfriend marriage is fixed
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने घर से दो किलोमीटर दूर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अजबपुर गांव निवासी मोहित कुमार (23) पुत्र भानू प्रताप शनिवार शाम करीब चार बजे बिना बताए घर से चला गया था। इसके बाद परिजनों ने कई जगह खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल सका।



रविवार शाम गांव से करीब दो किलोमीटर दूर कुंडेश्वर में स्थित इंडेन गैस गोदाम के पास बबूल के पेड़ पर किसानों ने शव को लटका देखा। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। बड़े भाई सोनू कुमार ने बताया दो साल से उसके भाई का एक गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार शाम प्रेमिका की शादी की बात पता चलने से मोहित क्षुब्ध होकर घर से निकल गया था। थाना प्रभारी गणेश शंकर द्विवेदी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed