फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Vicious goat thief arrested in police encounter constable injured one miscreant shot in the leg

Etawah: शातिर बकरी चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही घायल…एक बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Jul 2025 01:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Jul 2025 01:11 PM IST
सार

Etawah News: बाबू हरनरायण गांव से लग्जरी कार में बकरियां चोरी करके दो चोर ले जा रहे थे। पुलिस के घेराव करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही घायल हो गया है।

विज्ञापन
Etawah Vicious goat thief arrested in police encounter constable injured one miscreant shot in the leg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के बसरेहर कस्बे में बाबू हरनरायण लग्जरी कार से बकरियां चोरी करके भाग रहे चोरों को शनिवार रात चमरुआ गांव के पास बसरेहर और चौबिया पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरता देखकर चोरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही के हाथ में गोली लगी। पुलिस की जबावी कार्रवाई में एक चोर के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

एक चोर मौके से फरार हो गया। आरोपी के पास से छह बकरियां और एक कार बरामद की है। शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे बसरेहर के हरनरायण गांव से लग्जरी कार सवार चोर एक बकरी लेकर फरार हुए। सूचना पर बसरेहर पुलिस के साथ ही चौबिया पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। चोर रास्ते में कई घरों के बाहर से बकरियां उठाते हुए चौबिया क्षेत्र के चमरुआ गांव के पास पहुंच गए।

विज्ञापन

ये सामान हुआ है बरामद
यहां दोनों थानों की पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। खुद को घिरता देखकर चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक सिपाही अंकित के हाथ में गोली लग गई। पुलिस की जबावी कार्रवाई में चोर नीरज  के पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, छह चोरी की बकरियां और कार बरामद की है।

लूट डकैती समेत 18 मुकदमे हैं दर्ज
आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत करीब 18 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी के फरार साथी की भी तलाश की जा रही है। वहीं बरामद की गई कार की भी जांच हो रही है। वह भी चोरी की होने की आशंका है।

विज्ञापन

बसरेहर और चौबिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से कार की डिग्गी में चोरी की गई है। छह बकरिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। घायल सिपाही और बदमाश दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। -रामगोपाल शर्मा, सीओ सैफई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed