फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Truck collided with tractor, one dead, other serious

Etawah: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को पलटाया

Thu, 17 Apr 2025 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Apr 2025 08:28 PM IST
सार

Etawah News: ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मुलायम नगर के पास हुआ।

विज्ञापन
Etawah: Truck collided with tractor, one dead, other serious
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मुलायमनगर के पास गुरुवार को ट्रैक्टर ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को धक्का देकर पलटा लिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


नीरज उर्फ नीरू (40) निवासी चंद्रपुरा व आनंद (35) निवासी राजा का बाग मंगलवार शाम को इटगांव में मजदूरी करके ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर नीरज चला रहा था। रास्ते में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मुलायमनगर गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। नीरज को परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उसने बुधवार देर शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आनंद का आयुर्विज्ञान विवि में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीण एक ट्रक को पलटाते नजर आ रहे हैं। पूर्व प्रधान प्रतापनेर बृजेश यादव ने बताया कि यह हादसा लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक के कारण हुआ। ग्रामीणों ने ट्रक को घेरकर पलटा दिया। नीरज के परिवार का भरण पोषण वही करता था। इलाज में काफी पैसा खर्च हुआ है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। प्रशासन को परिवार को मुआवजा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed