{"_id":"62dbc057a8c1185db63d92f2","slug":"etawah-three-teenagers-went-missing-from-the-same-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: एक ही गांव से लापता हुए तीन किशोर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: एक ही गांव से लापता हुए तीन किशोर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
Sat, 23 Jul 2022 03:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:03 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में तीन किशोरों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस किशोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
लापता किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव खुडीसर से शुक्रवार दोपहर दो बजे से तीन किशोरों के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता हुए किशोरों के परिजनों को चिंता तब हुई जब देर शाम तक तीनों किशोर घर नहीं लौटे। परिजनों ने गांव, आसपास खेतों व रिश्तेदारी में गायब हुए किशोरों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के हाथ किशोरों के ना मिलने की निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों ने शुक्रवार देर रात बसरेहर थाने पहुंच कर दी।
विज्ञापन
किशोरों के लापता होने की सूचना पर बसरेहर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस आसपास के थानों में बच्चों का फोटो भेज कर किशोरों की तलाश में जुट गई। इस पर लापता किशोरों को रात में ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य जगह पर भी ढूंढने का हर संभव प्रयास किया गया।
विज्ञापन
बसरेहर पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
शनिवार सुबह लापता किशोरों की तलाश में पुलिस ने कस्बा बसरेहर के करीबन 1 दर्जन से अधिक दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एक ज्वेलर्स की दुकान में लगे कैमरे में दो साइकिल पर तीनों किशोरों को बसरेहर थाने की तरफ जाते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि लापता हुए किशोर 13 वर्षीय मोहित उर्फ मोनू पुत्र दीपचंद, शिवा (12) पुत्र मुरारी लाल निवासी खुडीसर थाना बसरेहर व तीसरा किशोर शिवम (14) पुत्र गोपाल दीक्षित अटेर रोड भिंड मध्य प्रदेश का रहने वाले है।