{"_id":"647739ead3ebe6a5ae088615","slug":"etawah-three-interstate-vehicle-thieves-arrested-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 11 बाइक, एक कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 11 बाइक, एक कार बरामद
Wed, 31 May 2023 07:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 May 2023 07:06 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में पुलिस ने अंतरजनपदीय तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी करते समय वाहनों की रेकी करके तीनों चोर वाहनों को चुराकर कम दामों में बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से 11 बाइक और एक कार बरामद हुई है। इसमें एक आरोपी गुरुग्राम में खाद्य पदार्थ की कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। डिलीवरी करते समय वाहनों की रेकी करके तीनों चोर वाहनों को चुराकर कम दामों में बेच दिया करते थे। बरामद वाहनों की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब तीन बजे सैफई थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। मैनपुरी की ओर से आ रहे दो बाइक पर सवार तीन लोगों को करहल हैवरा बाईपास रोडवेज वर्कशॉप के पास नाला पुलिया से पुलिस ने घेरा बंदी करके गिरफ्तार का लिया। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम अमन कुमार निवासी उर्दू मौहल्ला नौरंगाबाद, विवेक कुमार निवासी करमगंज थाना कोतवाली व पंकज कुमार निवासी मत्तिरामपुरा थाना बकेवर बताया है।
विज्ञापन
इसमें से एक आरोपी अमन गुरुग्राम में खाद्य पदार्थ की कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। डिलीवरी के दौरान वाहनों की रेकी करके तीनों वाहन चोरी करके सस्ते दामों में बेचने का काम करते हैं। सभी वाहनों को यूपी में लाकर बेचते थे। 12 वाहनों में से चार बाइक और एक कार को गुरुग्राम से चुराया है। एक बाइक जसवंतनगर से चोरी की गई है और बाकी बाइकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन