फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Suspicious death of a young man three youths accused of spiking his cold drink

Etawah: टीटू भैया, बचा लो मुझे…, युवक की संदिग्ध मौत, तीन युवकों पर कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप

Wed, 19 Aug 2026 11:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 19 Aug 2026 11:04 AM IST
सार

Etawah News: भरथना कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वपुर गांव में मंगलवार रात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने से पहले अनुराग का एक मोबाइल वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गांव के तीन युवकों पर कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन
Etawah Suspicious death of a young man three youths accused of spiking his cold drink
मृतक की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में भरथना कोतवाली क्षेत्र के अपूर्वपुर गांव में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। युवक के मोबाइल में मिला वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। वीडियो में युवक अपनी तबीयत बिगड़ने की बात कहते हुए भाई से बचाने की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अपूर्वपुर गांव निवासी पृथ्वीराज तोमर ने बताया कि उनका छोटा भाई अनुराग तोमर (25) मंगलवार रात खाना खाने के बाद खेत पर गया था। देर रात अनुराग ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो रही है। उसने आरोप लगाया कि गांव के तीन लोगों ने कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया है। जानकारी मिलने पर पृथ्वीराज अपनी बहन शिवानी के साथ खेत पर पहुंचे और अनुराग को लेकर जिला अस्पताल आए।

विज्ञापन
Trending Videos





जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव
जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सैफई जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पृथ्वीराज के अनुसार अनुराग के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसे उसने मौत से कुछ समय पहले बनाया था। अंधेरा होने के कारण वीडियो में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने की आशंका
हालांकि, अनुराग की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही है। वीडियो में वह तीन युवकों के नाम लेते हुए कह रहा है कि इन लोगों ने कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया है और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। वह अपने भाई से कह रहा है, टीटू भैया, बचा लो मुझे। भाई ने पुरानी रंजिश के चलते अनुराग को जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed