फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Shivpal Yadav gave a statement against the BJP

Etawah: शिवपाल यादव बोले- प्रदेश से भाजपा का सफाया जल्द, मैनपुरी में भाजपा के गोलपोस्ट में दागेंगे गोल

Tue, 29 Nov 2022 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Nov 2022 11:14 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह ऐसे फुटबॉल हैं, जो अब मैनपुरी में भाजपा के सफाये के लिए उसके गोलपोस्ट में गोल दाग रहे हैं।

विज्ञापन
Etawah: Shivpal Yadav gave a statement against the BJP
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश से जल्द भाजपा का सफाया होगा। भाजपा के मंत्री खुद पेंडुलम बनकर उनसे जुड़ने के लिए जोर आजमाइश करेंगे। प्रसपा प्रमुख ने यह बात मंगलवार को क्षेत्र के बीहड़ी इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वह ऐसे फुटबॉल हैं, जो अब मैनपुरी में भाजपा के सफाये के लिए उसके गोलपोस्ट में गोल दाग रहे हैं।

विज्ञापन


सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए उन्होंने घर-घर जाकर समर्थन मांगा। नुक्कड़ सभाएं भी कीं। ग्राम फकीरे की मड़ैया, नगला विशुन, तिजोरा, गोपालपुर गढ़ी रामधन, नगला सलहदी, नगला तौर, नगला रामसुंदर, निजामपुर, बहादुरपुर होते हुए देर रात अंडावली और कोकावली गांव पहुंचे। अपनी जेड श्रेणी की सुरक्षा हटाने को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा से यही अपेक्षा थी।
विज्ञापन


अब हमारी सुरक्षा कार्यकर्ता और जनता करेगी। डिंपल की जीत न केवल बड़ी होगी, बल्कि सारे रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उन्हें घड़ी का पेंडुलम और फुटबॉल कहे जाने पर कहा कि पेंडुलम के बारे में अखिलेश ने अच्छा जवाब दे दिया है। फुटबॉल के बारे में कह दूं, जब अच्छा खिलाड़ी होता है, तो एक बार में ही गोल हो जाता है। अब डिंपल का गोल होने वाला है। उन्होंने बातचीत में कहा कि हमारे करीबियों के भाजपा में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह सब स्वार्थी लोग हैं, चले गए अच्छा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पस्त हो गए विरोधियों के हौसले: प्रांशु
जो लोग कभी हेलीकॉप्टर से नीचे नहीं उतरते थे, वह अब घर-घर जाकर वोट मांगने के लिए मजबूर हैं। उपचुनाव में सर्व समाज का भाजपा को समर्थन देखकर विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। यह उपचुनाव भाजपा भारी मतों से जीत रही है। यह बात विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडे, भाजपा नेता विवेक शाक्य, राधेश्याम शर्मा, अमित मिश्रा, श्रेयस मिश्रा आदि मौजूद रहे।

आज ताखा में अखिलेश और शिवपाल करेंगे जनसभा
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में बुधवार को अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव भरतिया कोठी पर जनसभा करेंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे से जनसभा होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

110 बुजुर्ग मतदाता घर पर डालेंगे वोट
उपचुनाव में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 110 मतदाताओं ने घर पर वोट डालने की सहमति दी है। यह जानकारी उपजिलाधिकारी जसवंतनगर ने ज्योत्सना बंधु ने दी। ऐसे लोगों के वोट बुधवार को डलवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed