{"_id":"60b2563aa8053b567d60a807","slug":"etawah-sdm-s-strange-decree-on-liquor-sale","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा एसडीएम का अजब फरमान: शराब-बीयर ठेका संचालकों से बोले- जो कोरोना का टीका लगवा ले उसी को बेचो शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा एसडीएम का अजब फरमान: शराब-बीयर ठेका संचालकों से बोले- जो कोरोना का टीका लगवा ले उसी को बेचो शराब
Sat, 29 May 2021 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 May 2021 08:28 PM IST
सार
इटावा एसडीएम ने शराब बिक्री को लेकर एक अजब फरमान जारी किया है। उन्होंने शराब व बीयर ठेका संचालकों से सिर्फ उन्हीं लोगों को शराब बेचने के लिए कहा है जो कोरोना का टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा के सैफई में एसडीएम हेमसिंह ने अपनी तहसील क्षेत्र में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने लिए नया तरीका अपनाया है। उन्होंने शराब व बीयर ठेका संचालकों से अपील की है कि कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों को ही शराब बेचें। इसके लिए वह समय-समय पर दुकानों की जांच भी करेंगे।
अलीगढ़ में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत के बाद एसडीएम हेमसिंह और सीओ राकेश वरिष्ठ और आबकारी विभाग की टीम के साथ शराब व बीयर की दुकानों का निरीक्षण करने निकले थे। दुमीला तिराहे और गीजा गांव में दुकानों की जांच के बाद एसडीएम ने शराब दुकानों के सामने वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने वाले पोस्टर लगाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने शराब और बीयर लेने आए लोगों से पूछा कोरोना का टीका लगवाया है या नहीं। जिसने नहीं में जवाब दिया, उनसे कहा पहले जाओ टीका लगवाओ, तभी शराब मिलेगी। एसडीएम ने ठेका संचालकों और सेल्समैनों से कहा कि 45 वर्ष आयु से अधिक उम्र के व्यक्ति को शराब-बीयर तभी दें जब वह कोरोना का टीका (वैक्सीनेशन) लगवाने का कार्ड दिखाए। टीका न लगवाने वाले को शराब न दें।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि शराब-बीयर दुकान संचालकों से कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों को ही शराब बेचने की अपील की गई है। मुझे लगता है इससे वैक्सीनेशन को बढ़ावा मिलेगा। अपील पर ठेका संचालक कितना अमल कर रहे हैं, इसकी समय-समय पर दुकानों पर जाकर जांच करूंगा।