{"_id":"5ddacfe38ebc3e54a353356c","slug":"etawah-safari-kanpur-news-knp527957720","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के मंत्री ने मुलायम और अखिलेश को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के मंत्री ने मुलायम और अखिलेश को सराहा
विज्ञापन
इटावा। वन मंत्री दारा सिंह चौहान, सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, विधायक सदर सरिता भदौरिया और विधायक भ?
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लंबे इंतजार के बाद आखिर रविवार को इटावा सफारी का प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने लोकार्पण कर दिया। समारोह के मंच से वन मंत्री ने सफारी को अच्छा प्रोजेक्ट बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सराहना की, उनको धन्यवाद भी दिया।
लोकार्पण के पश्चात वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि योगी सरकार पूर्वाग्रह से काम नहीं करती। हमारी सरकार हर अच्छी योजना को आगे बढ़ाती है और अच्छा काम करने वालों की सराहना भी करती है।
बीहड़ क्षेत्र में सफारी जैसे बड़े प्रोजेक्ट की नींव रखकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुत ही अच्छा काम किया है। जो इटावा कभी डाकुओं के कारण देश दुनिया में बदनाम था, अब सफारी के कारण दुनिया में पहचाना जाएगा।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि इटावा सफारी को आगरा की तरह पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय पटल से जोड़ा जाएगा। यहां जो भी काम अधूरे हैं, उन्हें हमारी सरकार पूरा करेगी। मैं खुद मुख्यमंत्री से बात करूंगा। वन मंत्री ने कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि इटावा सफारी की शान लॉयन सफारी जल्द खुले, किंतु कुछ मानक होते हैं, उनका पूरा होना जरूरी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मार्च के बाद कभी भी लॉयन सफारी आमजन के लिए खोली जा सकती है।