{"_id":"65de1557a778c9f8b20b5a45","slug":"etawah-safari-injured-leopard-rescued-from-buffer-zone-dies-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा सफारी: बफर जोन से रेस्क्यू किए गए घायल तेंदुए ने दम तोड़ा, पूंछ में था गहरा घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा सफारी: बफर जोन से रेस्क्यू किए गए घायल तेंदुए ने दम तोड़ा, पूंछ में था गहरा घाव
Tue, 27 Feb 2024 10:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क
- फोटो : अमर उजाला
इटावा सफारी में बफर जोन से रेस्क्यू किए गए घायल तेंदुए ने सोमवार रात सफारी के पशु चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। तेंदुए का पोस्टमार्टम पैनल से कराकर उसका विसरा आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। 18 जनवरी को बफर जोन से एक तेंदुए का रेस्क्यू किया गया था। लगभग दो साल की उम्र के तेंदुए की पूंछ में गहरा घाव था।
विज्ञापन
सफारी के चिकित्सक उसका उपचार कर रहे थे।विशेषज्ञों के निर्देशन में सफारी के चिकित्सक तेंदुए के उपचार में लगे थे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। दो दिन से वह भोजन भी नहीं ले रहा था। 26 फरवरी को रात साढ़े नौ बजे उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन