फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers' consent essential for industrial corridor land acquisition: Shivpal Yadav

औद्योगिक कॉरिडोर भूमि अधिग्रहण में किसानों की सहमति जरूरी: शिवपाल यादव

Sat, 03 Oct 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers' consent essential for industrial corridor land acquisition: Shivpal Yadav
ताखा। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने ताखा तहसील में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण में किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। उन्होंने एसएस मेमोरियल कॉलेज में किसानों के साथ चर्चा भी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन और यूपीडा द्वारा औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भूमि सर्वेक्षण का कार्य कराया जा रहा है। इस प्रक्रिया में किसानों से कोई बातचीत नहीं की जा रही है। प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में मांग की गई कि भूमि अधिग्रहण से पहले 80 फीसदी किसानों की सहमति अनिवार्य की जाए।
विज्ञापन


बेमौसम बरसात से फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराकर प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए। किसानों ने ताखा तहसील के सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती की भी मांग की। उन्होंने केंद्र का सुचारु संचालन कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील में तहसीलदार और लेखपालों ने कथित भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की गई। जनहित में संबंधित मामलों का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने को कहा गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव, संदीप यादव, गीतम सिंह पाल और रामवीर सिंह यादव मौजूद रहे। उनके साथ सैकड़ों किसान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed