फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawa news

Etawah News: बकेवर व लखना में बनाए गए स्पीड ब्रेकर, हादसों पर लगेगा अंकुश

Sat, 03 Oct 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
etawa news
बकेवर। पीडब्ल्यूडी ने शनिवार को बकेवर चौराहे के पास व लखना तिराहे सहित मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर जेब्रा लाइन व स्पीड ब्रेकर बनवाए। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पिछले साल भरथना से लेकर बकेवर लखना होते हुए चकरनगर मार्ग का दोनों तरफ डेढ़ मीटर का चौड़ीकरण हुआ था। लगभग 20 किमी इस मार्ग का चौड़ीकरण का काम हो चुका है।
विज्ञापन


चौड़ीकरण के बाद भी इस मार्ग पर वाहनों की आवागमन में अधिकता होने के कारण बकेवर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निर्माण खंड तीन ने कई स्थानों पर जेब्रा लाइन व स्पीड ब्रेकर बनाए। कस्बे में मुख्य चौराहे से करीब 20 मीटर पहले चारों प्रमुख मार्गों पर जेब्रा लाइन व स्पीड ब्रेकर बनवाए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा बकेवर में सबसे अधिक आवश्यकता वाले लखना रोड पर जनता डिग्री कॉलेज व जनता विद्यालय इंटर कॉलेज के गेट के पहले भी लोगों की मांग पर जेब्रा लाइन स्पीड ब्रेकर बनवाई गई। लखना कस्बा में लखना तिराहा पर व अन्य स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के जेई मनोज कुमार ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखकर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए गए हैं जिससे वाहन चालक इन स्थानों के पहले ही अपने वाहन की गति धीमी कर लें इससे दुर्घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed