फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah road accident, Sleeper bus collides with vehicle going ahead, driver burnt to death, 11 people injured

इटावा सड़क हादसा: आगे जा रहे वाहन में टकराई स्लीपर बस, चालक की जलकर मौत…11 लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sat, 25 May 2024 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 May 2024 11:52 AM IST
सार

Etawah Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें बस चालक की जलकर मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Etawah road accident, Sleeper bus collides with vehicle going ahead, driver burnt to death, 11 people injured
etawah road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे जा रहे वाहन में स्लीपर बस टकरा गई। टक्कर तेज होने की वजह से बस की केबिन में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर चालक की जलकर मौत हो गई। वहीं, बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन

शुक्रवार रात लखनऊ से दिल्ली के लिए जा रही स्लीपर बस चौपला के पास चैनल नंबर 118 लोहरीपुरा गांव के पास आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर तेज पड़ने के बाद बस के केबिन में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

हादसे में चालक नासीर खां पुत्र गुलजार खां निवासी टोला डोलदल मंगलपुर शहरी जिला गोरखपुर आग की चपेट में आकर जल गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर भगदड़ मच गई। कई यात्री बस के शीशे तोड़कर बस से कूद गए। हादसे में 11 अन्य लोग भी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

घायलों को आयुर्विज्ञान विवि में कराया गया भर्ती
सूचना पर यूपीडा के अधिकारी एम्बुलेंस के साथ पहुंच गए। वहीं, थाना प्रभारी मंसूर अहमद अपनी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकला। सभी घायलों को आयुर्विज्ञान विवि में कराया गया भर्ती।

विज्ञापन

हादसे में यह लोग हुए घायल
हादसे में परिचालक अनिल कुमार उर्फ सुधांशु निवासी नगला चित्त बाहरपुरा थाना भरथना व यात्री कुशल शर्मा निवासी प्रयागराज नैनी जिला प्रयागराज, विपुल कुमार निवासी बांसगांव जिला गोरखपुर, महफूज आलम जिला मालदा, समीयू रेख, असद खान निवासी अलीगंज थाना विकास नगर जनपद लखनऊ, आदित्य निवासी गोपाल सहारे जिला सुल्तानपुर, विपिन मिश्रा निवासी जिला अमेठी, वासुल निवासी जिला लखनऊ, आंसू निवासी अरोल थाना एरोल जनपद कानपुर नगर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed