फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah parliamentary constituency BJP candidate's maternal uncle beaten

इटावा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के मामा से मारपीट, जाति सूचक गालियां देने का भी आरोप

Tue, 14 May 2019 07:04 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 May 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Etawah parliamentary constituency BJP candidate's maternal uncle beaten
डेमो पिक
इटावा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया के मामा के साथ गांव के युवक ने मारपीट कर रुपये छीन लिए और उन्हें जाति सूचक गालियां भी दी। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


डॉ. रामशंकर कठेरिया के मामा रामबख्श कठेरिया (65) बकेवर थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में रहते हैं। उनके बेटे लल्लन सिंह कठेरिया ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम को पिता बकरी चराने खेतों पर गए थे। उनकी बकरी गांव के धर्मवीर यादव की मेड़ पर चली गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इस बात पर धर्मवीर ने रामबख्श को जाति सूचक गालियां दीं और मारपीट की। साथ ही उनकी जेब में पड़े सात हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने मारपीट, रुपये छीनने और एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ भरथना बैजनाथ को सौंपी गई है। आरोपी धर्मवीर यादव का कहना है कि खेतों में बकरियों के जाने से फसल को नुकसान हुआ था, इसलिए रोका था। मारपीट और लूट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed