{"_id":"6995d55fef429f91da0668e3","slug":"etawah-ohe-failure-disrupts-down-railway-track-for-an-hour-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: ओएचई में आई खराबी, डाउन रेलवे ट्रैक एक घंटे रहा बाधित, वंदे भारत, शताब्दी समेत कई ट्रेनें रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: ओएचई में आई खराबी, डाउन रेलवे ट्रैक एक घंटे रहा बाधित, वंदे भारत, शताब्दी समेत कई ट्रेनें रही प्रभावित
Wed, 18 Feb 2026 08:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Feb 2026 08:46 PM IST
सार
ओएचई में खराबी आने से डाउन रेलवे ट्रैक एक घंटे बाधित रहा। वंदे भारत, शताब्दी, समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। सात बजे लाइन सही हुई।
विज्ञापन
इटावा जंक्शन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बुधवार शाम इटावा-सरायभूपत रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन रेलवे की ओएचई में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान आने वाली वंदे भारत, शताब्दी, गोमती, अलीगढ़-गोविंदपुरी समेत छह ट्रेनों को इटावा समेत जसवंतनगर, बलरई स्टेशन पर रोका गया। रेलवे इंजीनियरों की टीम ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक बहाल कर दिया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब छह बजे इटावा-सरायभूपत रेलवे स्टेशन के बीच डालन लाइन पर ओएचई लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेनों को बलरई, जसवंतनगर व इटावा जंक्शन पर रोका गया। इस दौरान बनारस से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को इटावा जंक्शन पर रोका गया। इसके अलावा अलीगढ़-गोविंदपुरी सुपरफास्ट मेमू को जसवंतनगर रेलवे स्टेशन, टूंडला-कानपुर सेंट्रल, शताब्दी को बलरई रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
रेलवे इंजीनियरों की टीम ने रेलवे लाइन में आई खराबी को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद करीब सात बजे लाइन को दुरुस्त कर लिया। इसके बाद डाउन लाइन पर खड़ी ट्रेनों को निकाला गया। इस मामले में उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इटावा-सरायभूपत रेलवे स्टेशन के बीच शाम छह बजे ओएचई लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद डाउन लाइन ठप हो गई थी। इंजीनियरों की टीम ने करीब एक घंटे बाद उसे दुरुस्त कर लिया। इसके बाद रोकी गई ट्रेनों को निकाला गया।
विज्ञापन